Breaking




यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा

Edited By Pardeep,Updated: 20 Apr, 2025 05:51 AM

russian president putin s big announcement regarding ukraine war

रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी एक बड़ी खबर शनिवार को सामने आई जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के अवसर पर ‘अस्थायी युद्ध विराम' की घोषणा की। क्रेमलिन ने आज यह जानकारी दी है।

इंटरनेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी एक बड़ी खबर शनिवार को सामने आई जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के अवसर पर ‘अस्थायी युद्ध विराम' की घोषणा की। क्रेमलिन ने आज यह जानकारी दी है। 

क्रेमलिन के अनुसार, युद्ध विराम शनिवार को शाम छह बजे मास्को समय (1500 जीएमटी) से ईस्टर रविवार के बाद मध्यरात्रि (2100 जीएमटी) तक चलेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में अपने युद्ध में ‘ईस्टर युद्धविराम' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोमवार तक लड़ाई रुकी रहेगी। इसके अलावा विदेशी मीडिया के हवाले से ये भी खबर सामने आई है कि रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस और यूक्रेन ने युद्ध के सबसे बड़े आदान-प्रदान में सैकड़ों कैदियों की अदला-बदली की है। 

पुतिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ एक बैठक में कहा,‘‘रूसी पक्ष ‘ईस्टर युद्ध विराम' की घोषणा करता है। मैं आदेश देता हूं कि इस अवधि के लिए सभी सैन्य कारर्वाइयां रोक दी जाएं।'' पुतिन ने कहा कि हम मानते हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हमारे सैनिकों को युद्ध विराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन की ओर से उकसावे, उसके किसी भी आक्रामक कार्य को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

गौरतलब है कि यह घोषणा उसी दिन की गई जब रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने रूस के कुस्कर् क्षेत्र में अपने बचे हुए आखिरी ठिकानों में से एक से यूक्रेनी बलों को खदेड़ दिया है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी बलों ने यूक्रेन की सीमा पर स्थित ओलेश्न्या गांव पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!