Breaking




म्यांमार में बचाव और राहत कार्यों के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका

Edited By Tanuja,Updated: 05 Apr, 2025 07:15 PM

sri lanka to send military teams to quake hit myanmar

श्रीलंका भूकंप प्रभावित म्यांमा को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद मुहैया कराने के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए वहां तीन सैन्य दल भेजेगा...

Colombo: श्रीलंका भूकंप प्रभावित म्यांमा को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद मुहैया कराने के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए वहां तीन सैन्य दल भेजेगा। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमा में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर श्रीलंका का विशेष विमान शनिवार को रवाना होगा। उसने बताया कि श्रीलंका से 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए तीन सैन्य दल भेजे जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त, बौद्ध संप्रदाय के तीन नेताओं ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ धार्मिक संबंधों को देखते हुए राहत सहायता का प्रबंध किया है। बौद्ध बहुसंख्यकों के प्रमुख तीर्थस्थल ‘द टेंपल ऑफ द टूथ' ने कहा कि वह म्यांमा के लिए अलग से एक करोड़ 50 लाख रुपये एकत्र कर रहा है। थेरवाद बौद्ध धर्म से जुड़े होने के कारण म्यांमा और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। थेरवाद बौद्ध धर्म की सबसे पुरानी शाखा है। म्यांमा में 28 मार्च को आए भूकंप में 3,100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, करीब 5,000 लोग घायल हुए थे और 370 से अधिक लोग लापता हो गए।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!