Russia Ukraine War: पहली बार रूस में घुसी यूक्रेनी सेना; पुतिन ने जारी किया अलर्ट, आपातकाल की घोषणा

Edited By Tanuja,Updated: 08 Aug, 2024 12:25 PM

state of emergency declared as ukraine launches raid into russia

करीब अढ़ाई वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध  दौरान पहली बार यूक्रेन की सेना रूस में घुस गई है। इससे रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में...

International Desk: करीब अढ़ाई वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध  दौरान पहली बार यूक्रेन की सेना रूस में घुस गई है। इससे रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में हलचल पैदा हो गई है। यूक्रेन की एक बड़ी सेना ने रूस के इलाके में घुसपैठ को अंजाम दिया है।यूक्रेन लगातार दो दिन से रूस के कई क्षेत्रों पर हमला कर रहा है। हालांकि रूस भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में रूस ने अलर्ट जारी करते हुए इस इलाके में आपातकाल की घोषणा कर दी। कुर्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने कहा कि ये कदम क्षेत्र में आने वाले दुश्मनों के परिणाम को खत्म करने के लिए लिया गया है। दरअसल.दोनों देशों की सेनाओं में सीमा क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से भीषण युद्ध जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के दक्षिण-पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को ‘बड़ा उकसावा’ बताया है। क्रेमलिन के अधिकारियों ने कहा कि रूस दूसरे दिन सीमापार छापों का मुकाबला कर रहा है। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने इस अभियान के दायरे पर चुप्पी साध रखी है।

PunjabKesari
 
यूक्रेनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ के बाद रूस के कुर्स्क इलाके में आपातकाल की घोषणा कर दी गई। यूक्रेनी सैनिकों ने कब्जा करने के उद्देश्य से 1,000 से अधिक  इस क्षेत्र में धावा बोला है  हालांकि रूस भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।रूसी सेना का दावा है कि उसने पहले ही 100 लोगों को मार डाला है और 215 अन्य को घायल कर दिया है इसके बावजूद यूक्रेन लगातार अंदर घुसता चला आ रहा है।  कुर्स्क क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे पर तैनात एक यूक्रेनी कमांडर ने एक ब्रिटिश अखबार को बताया कि सेना ने सुधजा शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद यूक्रेनी और यूक्रेन समर्थक सैनिक कुर्स्क इलाके को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में रूस ने अलर्ट जारी करते हुए इस इलाके में आपातकाल की घोषणा कर दी है 

 PunjabKesari
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने कुर्स्क पर अंधाधुंध हमले किए हैं।उन्होंने कहा कि सेना नागरिकों पर लगातार गोलाबारी कर रही है. पुतिन ने यूक्रेन पर उकसावे वाली कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार की सुबह सीमा से 10 किमी दूर सुदझा शहर के पास सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों सीमा पार कर रूस में घुस गए हैं। उनको 11 टैंकों और 20 से ज्यादा बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के साथ देखा गया है। 

PunjabKesari

यूक्रेनी सैनिको के इस हमले के बाद अमेरिका का भी बयान सामने आया है। अमेरिका ने कहा कि इस हमले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच यूक्रेन के नेता होन्चारेंको ने फेसबुक पर लिखा है कि हालांकि उन्हें नहीं पता कि घुसपैठ के पीछे क्या योजना थी लेकिन इससे यूरोपीय और अमेरिकी लोगों को पता चलेगा कि रूस पर हमला किया जा सकता है और किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन रूस को हराना है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!