रूस में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी

Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2024 08:05 AM

strong earthquake strikes russia magnitude measured 7 0 on richter scale

रूस में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट था। वहीं भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

इटंरनेशनल डेस्कः रूस में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट था। वहीं भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। 

बता दें कि संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबित यह भूकंप सुबह सात बजे के बाद आया। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 90 किलोमीटर पूरब में लगभग 50 किलोमीटर की गहराई पर था। 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!