Breaking




न मस्जिद है न मुस्लिम! दुनिया का वो देश जहां मुस्लिम आबादी '0' है, जहां सिर्फ एक धर्म की चलती है सत्ता

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 22 Apr, 2025 11:24 AM

the country in the world where the muslim population is  zero

दुनिया के हर कोने में कई धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। भारत जैसे बहुधार्मिक देश में हिंदू और मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई ऐसा देश भी हो सकता है जहां एक भी मुस्लिम नागरिक न हो?

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया के हर कोने में कई धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। भारत जैसे बहुधार्मिक देश में हिंदू और मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई ऐसा देश भी हो सकता है जहां एक भी मुस्लिम नागरिक न हो? जवाब है हां! और यह देश है वेटिकन सिटी – दुनिया का सबसे छोटा और सबसे खास देश। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल केवल 49 हेक्टेयर है, जो किसी बड़े पार्क से भी छोटा है। 1929 में यह इटली से अलग हुआ और एक स्वतंत्र देश बना। इसे "होली सी" द्वारा शासित किया जाता है। यहां पोप रहते हैं, जो कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु होते हैं।

यहां सिर्फ एक ही धर्म का राज है

इस देश की सबसे खास बात यह है कि यहां केवल कैथोलिक ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ही रहते हैं। यहां कोई मस्जिद नहीं है, कोई मंदिर नहीं है, कोई गुरुद्वारा या सिनागॉग भी नहीं है। यहां तक कि प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स चर्च भी नहीं हैं। मतलब यह देश पूरी तरह एक ही धर्म – कैथोलिक ईसाई धर्म – को समर्पित है।

मुस्लिमों की आबादी है बिल्कुल शून्य

पूरी दुनिया में मुस्लिमों की संख्या अरबों में है। कुछ देशों में तो मुस्लिम आबादी 90% से भी ज्यादा है। जैसे मॉरिटानिया में 47 लाख की आबादी में 38 लाख से ज्यादा मुस्लिम हैं। लेकिन वेटिकन सिटी एक ऐसा देश है जहां एक भी मुस्लिम नागरिक नहीं है। इसे "जीरो मुस्लिम पॉपुलेशन" वाला देश कहा जाता है।

आबादी कम लेकिन प्रभाव जबरदस्त

वेटिकन सिटी की कुल आबादी कुछ सौ लोगों की है। इनमें से अधिकतर लोग चर्च से जुड़े पदों पर होते हैं। यहां के सारे निर्णय पोप लेते हैं। वे ही यहां के धार्मिक और राजनीतिक प्रमुख होते हैं। देश का शासन, कूटनीति और प्रशासन भी होली सी के अंतर्गत आता है।

धर्म के साथ-साथ राजनीति और कूटनीति का भी केंद्र

वेटिकन सिटी धार्मिक केंद्र तो है ही, साथ ही यह दुनिया की कूटनीति और आध्यात्मिक विचारधारा का भी एक बड़ा स्तंभ है। इसका अपना संविधान, प्रशासन, सिक्का, डाक सेवा और गार्ड भी है। यह पूरी तरह से स्वतंत्र देश है जिसकी पहचान धर्म आधारित राजशाही है।

वर्ल्ड हेरिटेज और ईसाई धर्म का पवित्र तीर्थ

वेटिकन को 1984 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया। यहां स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका और सिस्टिन चैपल को देखने लाखों लोग आते हैं। इसकी हर इमारत और दीवार धर्म और इतिहास की कहानियां सुनाती है।

पूरी दुनिया के ईसाइयों के लिए मक्का

जैसे मक्का मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र स्थान है, वैसे ही वेटिकन सिटी ईसाइयों के लिए तीर्थ है। यहां दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। हर साल ईस्टर और क्रिसमस जैसे आयोजनों पर यहां हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!