Breaking




एक अंडा और कीमत हज़ारों रुपये! Elon Musk के पास भी नहीं ऐसा अंडा, जानें क्या है इसकी खासियत?

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Mar, 2025 12:23 PM

the price of one egg in britain is rs 47 000

ब्रिटेन में एक अंडे की कीमत हैरान कर देने वाली 47,000 रुपये (420 पाउंड) में बिकी। यह अंडा पूरी तरह से गोल और 'एक अरब में एक' जैसा बताया गया। यह अनोखा अंडा इंग्लैंड के समरसेट और डेवन बॉर्डर पर स्थित फेंटन फार्म में पाया गया था। इसे फार्म में काम करने...

इंटरनेशनल डेस्क। ब्रिटेन में एक अंडे की कीमत हैरान कर देने वाली 47,000 रुपये (420 पाउंड) में बिकी। यह अंडा पूरी तरह से गोल और 'एक अरब में एक' जैसा बताया गया। यह अनोखा अंडा इंग्लैंड के समरसेट और डेवन बॉर्डर पर स्थित फेंटन फार्म में पाया गया था। इसे फार्म में काम करने वाली एलिसन ग्रीन ने पिछले साल के आखिर में खोजा था। जब उन्हें यह अंडा मिला तो उन्होंने इसे नीलामी में बेचने का फैसला किया।

यह अंडा नीलामी में बेयर्न्स हैम्पटन लिटिलवुड ऑक्शनियर्स नामक नीलामी घर में बिका जो इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नीलामी के दौरान कई लोग इस अंडे के लिए बोली लगा रहे थे और ग्रीन ने बताया कि जब वे इसे देख रहे थे तो ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे अपने बच्चे को खेल प्रतियोगिता में दौड़ते हुए देख रहे हों। ग्रीन ने नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोली लगाने वालों का धन्यवाद किया और इसे एक बेहतरीन अनुभव बताया।

 

यह भी पढ़ें: सनकी महिला की हैवानियत! ब्लेड से काट डाला डेढ़ वर्षीय मासूम का प्राइवेट पार्ट और फिर खुद...

 

यह अंडा ऐलन मस्क के पास भी नहीं!

ग्रीन ने कहा कि उन्होंने अब तक 4.2 करोड़ अंडों को देखा है लेकिन यह अंडा बहुत खास था। उन्हें यह अंडा बाकी अंडों से अलग नजर आया क्योंकि यह अंडा लुढ़क नहीं रहा था बल्कि खड़ा था। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अब यह अंडा किसी और के पास नहीं है यहां तक कि ऐलन मस्क के पास भी ऐसा अंडा नहीं हो सकता।

अंडे को इतने दिनों तक सुरक्षित रखने का तरीका

ग्रीन ने एक और नीलामी में ऐसे ही एक अंडे के बारे में सुना था जो 200 पाउंड में बिका था। तब उन्होंने अपने बॉस से अनुमति ली और इसे चैरिटी के लिए बेचने का फैसला किया। इस दुर्लभ अंडे को सुरक्षित रखने के लिए ग्रीन ने इसे पारंपरिक तरीके से लार्ड (चर्बी) में लपेट कर नमक में दबा दिया जो पुराने समय में बर्फ के डिब्बों और फ्रिज से पहले इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका था।

चैरिटी को दी गई पूरी राशि

इस नीलामी से मिली पूरी राशि डेवोन रेप क्राइसिस चैरिटी को दान कर दी गई जो यौन हिंसा और दुर्व्यवहार से पीड़ित लोगों की मदद करती है। चैरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दाविना कुल ने कहा कि इस अनोखी नीलामी से उन्हें बहुत खुशी हुई। उनका कहना था कि इस धनराशि से कम से कम एक पीड़ित शख्स को मदद मिल सकेगी जिसे वर्तमान में सहायता की आवश्यकता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!