Edited By Tanuja,Updated: 03 Dec, 2018 03:02 PM

सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे विशालकाय गाय के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा तहलका मचा रहा है...
सिडनीः सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे विशालकाय गाय के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा तहलका मचा रहा है। इस मुर्गे का नाम मरकली है, जो यूरोपियन देश कोसोवा के एक पॉल्ट्री फार्म में रहता है। 3 फुट लंबे और 7.7 किलो वजनी इस मुर्गे को दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा माना जा रहा है।
इस मुर्गे के मालिक ने बताया कि फिलहाल वह दो मुर्गियों के साथ रह रहा है और उसे काफी अच्छे से ट्रीट किया जाता है। मरकली नस्ल के इस मुर्गे को ब्रह्मा मुर्गियों के नाम से जाना जाता है। यह मुर्गियां मूल रूप से चीन से आयात की गई मुर्गियों से अमेरिका में ब्रीड की गई मुर्गियों की एक बड़ी नस्ल है। आमतौर पर ब्रह्मा मुर्गे का वजन 5.5 किलो होता है, लेकिन मरकली उन सबमें सबसे विशाल है।

सोशल मीडिया पर जब पहली बार मरकली का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि यह एक फेक वीडियो है, लेकिन बाद में इस मुर्गे की सच्चाई लोगों के सामने आई तो वो हैरत में पड़ गए। मरकली से पहले 1400 किलो की एक विशालकाय गाय ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
इसे दुनिया की सबसे विशालकाय गाय माना गया, जिसे निकर्स कहा जाता है। इस प्रजाति की गाय ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। निकर्स गायें आकार में इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें बूचड़खाने भी नहीं भेजा जाता है, क्योंकि इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी दिक्कत होती है। ये अपने आकार और वजन के कारण किसी ट्रक में फिट नहीं हो पाती हैं।