Edited By Tanuja,Updated: 12 Sep, 2019 04:22 PM
वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर कई चैलेंज ट्रेंड कर रहे हैं। इन दिनों TikTok पर अजीबोगरीब चैलेंज चल रहा है
लंदनः वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर कई चैलेंज ट्रेंड कर रहे हैं। इन दिनों TikTok पर अजीबोगरीब चैलेंज चल रहा है जिसका नाम सुपर ग्लू लिप चैलेंज है। लड़कियां वीडियो बनाकर इस चैलेंज को पूरा कर रही हैं। इस वीडियो में लड़कियां होठों को खूबसूरत दिखाने के चक्कर में गोंद का इस्तेमाल कर रही हैं।
सोशलाइट किम कार्दशियन और हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली के होठों को खूब पसंद किया जाता है, क्योंकि उनके लिप्स थोड़े ऊपर उठे हुए हैं। ठीक वैसे ही दिखने के लिए लड़कियां होठों के ऊपर गोंद लगाकर चिपका रही हैं जिससे होठ उभरे हुए दिखते हैं। चैलेंज में लड़कियां सबसे पहले होठों के ऊपर गोंद लगाती हैं और होठ को ऊपर की तरफ चिपका लेती हैं । इसके बाद वे होठों पर लिप्सटिक लगा लेती हैं। इससे उनके होठ ऊपर की तरह उठ जाते हैं।
शफीक नाम के ट्विटर यूजर ने इस टिकटॉक वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'कल्पना कीजिए कि आप किसी से बात कर रहे हैं और आपके होंठ गलती से नीचे हो जाएं।' उनके इस ट्वीट के 7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। इस वीडियो पर3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 68 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।