mahakumb
budget

हजारों साल से सुरक्षित है इस राजा का शव, खोजकर्ताओं को चुकानी पड़ी भारी कीमत

Edited By Tanuja,Updated: 09 Mar, 2019 01:16 PM

tutankhamun the king of egypt death has mysterious history

जब भी पुराने मिस्र की बात होती है तो इसके राजा तूतेनखामेन की याद आ जाती है। नीला और सुनहरा मुखौटा तूतेनखामेन राजा का था। तूतेनखामेन और उससे जुड़ी चीजें मिस्र के इतिहास का...

इंटरनैशनल डैस्कः जब भी पुराने मिस्र की बात होती है तो इसके राजा तूतेनखामेन की याद आ जाती है। नीला और सुनहरा मुखौटा तूतेनखामेन राजा का था। तूतेनखामेन और उससे जुड़ी चीजें मिस्र के इतिहास का जैसे प्रतीक बन चुके हैं। हर जगह सिर्फ उसे देख कर लगता है कि वो कितना प्रतापी राजा रहा होगा। लेकिन सच तो ये है कि वो बस एक बच्चा था।
PunjabKesari
ये मिस्र का इकलौता ऐसा राजा है, जिसकी हड्डियां और मकबरे का अधिकतर सामान सही-सलामत हालत में मिला है। तूतेनखामेन को खोजने में बहुत वक्त लग गया था। खास वजह ये थी कि उसका मकबरा एक दूसरे मकबरे के नीचे छुपा हुआ था। राजा 'रमेसेस छठे' के मकबरे को खोदते वक्त जो मिट्टी निकली थी, उसे तूतेनखामेन के मकबरे के पर ही फेंक दिया गया था।
PunjabKesari
दरअसल, तूतेनखामेन आज से 3000 साल से भी पहले राजा बना था। उस वक्त वो सिर्फ दस साल का बच्चा था और 17 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। तूतेनखामेन प्राचीन मिस्र के 18वें राजवंश के 11वें राजा थे। उसकी शोहरत इस बात को लेकर भी ज्यादा है क्योंकि तूतेनखामेन की कब्र लगभग सही सलामत अवस्था में मिली थी। साल 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद होवार्ड कार्टर ने तूतेनखामेन के मकबरे की खोज की थी।
PunjabKesari
तूतेनखामेन की मौत को लेकर अलग-अलग किस्से हैं। कोई कहता है कि उसकी हत्या की गई, तो कोई कहता है कि शिकार के दौरान घायल होने के बाद मौत हुई थी। जब तूतेनखामेन की कब्र को खोदने का काम चल रहा था, उस दौरान इस मिशन से जुड़े कई लोगों की मौत की खबर आई थी। इसे 'वैली ऑफ किंग्स' की खोज कहा गया था। जब कई लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इस मिशन में पैसे लगाने वाले ब्रिटिश रईस लॉर्ड कार्नारवॉन की भी मच्छर काटने से मौत हो गई, तो इसे फराओ तूतेनखामेन के श्राप का नतीजा बताया गया।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!