अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत व दो घायल

Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2024 11:36 AM

two killed in oakland shooting after verbal altercation

अमेरिका  (US) में कैलिफोर्निया के ओकलैंड में शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।...

California: अमेरिका  (US) में कैलिफोर्निया (California) के ओकलैंड में शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

ओकलैंड पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि अधिकारियों को पूर्वी ओकलैंड के आवासीय क्षेत्र में 83वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक में हुई इस घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली, जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस ने बताया कि कई लोगों के बीच बहस हो रही थी। उसने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर गोलीबारी कर दी और वह एक वाहन से मौके से फरार हो गया। ओकलैंड 4,00,000 की आबादी वाला शहर है, जो अपराध और जन सुरक्षा की समस्या से जूझ रहा है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!