चीन के हैनान में चक्रवात Yagi ने मचाया कहर, 2 लोगों की मौत व 92 घायल (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 07 Sep, 2024 12:24 PM

typhoon yagi kills 2 and injures 92 in china s hainan

चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी' की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने...

हांगकांगः चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी' की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि च्रकवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8,00,000 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

 

चक्रवात ‘यागी' शनिवार को टोंकिन की खाड़ी के ऊपर से उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ रहा है। वियतनामी अधिकारियों ने ‘यागी' को ‘‘पिछले एक दशक में क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक'' बताया है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात ‘यागी' चीन में शरदकाल में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!