म्यांमार में यागी तूफान से 226 लोगों की मौत, 77 लापता

Edited By Tanuja,Updated: 17 Sep, 2024 03:47 PM

typhoon yagi myanmar floods death toll doubles to 226

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान यागी और मानसून की बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो...

बैंकाकः म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान यागी और मानसून की बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है तथा 77 लोग लापता हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

सरकारी ‘म्यांमार एलिन्न' की ओर से बताई गई मृतकों की संख्या शुक्रवार को बताए गए शुरुआती आंकड़ों का करीब सात गुना है और ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि गृह युद्ध से प्रभावित देश में संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है।

 

 आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।  


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!