36 की उम्र तक महिला ने पैदा किए 44 बच्चे, बताया किस लिए उठाया ये कदम

Edited By Tanuja,Updated: 07 Jul, 2024 02:35 PM

uganda the woman who gave birth to 44 children by the age of 36

वर्तमान में महंगाई के जमाने जहां महिलाएं एक या दो बच्चों से ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करना चाहता है। लेकिन दुनिया में एक महिला ऐसी भी है...

इंटरनेशनल डेस्कः वर्तमान में महंगाई के जमाने जहां महिलाएं एक या दो बच्चों से ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करना चाहता है। लेकिन दुनिया में एक महिला ऐसी भी है जिसने महज 36 साल की उम्र में 44 बच्चों को पैदा किया। युगांडा की एक महिला है जो 44 बच्चों को जन्म देने के लिए जानी जाती है का नाम मरियम नबातनज़ी बबिरिए है। उसका जन्म साल 1980 में हुआ था। बबिरिये के अनुसार, उसकी मां ने उसके जन्म के तीन दिन बाद ही उसके परिवार और उसके पांच भाइयों को छोड़ दिया था। जब वह 7 साल की थी तब उसकी सौतेली मां ने उसके बड़े भाई-बहनों के भोजन में कटा हुआ गिलास मिला दिया जिससे वे सभी मर गए। 

PunjabKesari

उस वक्त बबिरिए किसी रिश्तेदार से मिलने गई हुई थी इसलिए वह बच गई। महिला जब 12 साल की थी तब 40 साल के एक शख्स के साथ उसकी जबरन शादी करा दी गई। जिस शख्स से मरियम की शादी हुई थी उसने कई और शादियां भी की थी। मरियम उसकी पांचवी पत्नी है। 13 साल की उम्र में महिला ने बच्चों को पैदा करना शुरू किया। 36 साल की उम्र तक महिला ने कुल 44 बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल महिला की उम्र 44 साल है और उसके 38 बच्चे अभी भी जिंदा है। जिनमें से 10 लड़कियां हैं और 28 लड़के हैं। महिला के सबसे बड़ी संतान की उम्र 31 साल है और सबसे छोटे की उम्र 6 साल है। मरियम ने अपनी छठी डिलीवरी के बाद, और बच्चे न हो इसके लिए एक डॉक्टर से संपर्क किया।

PunjabKesari

लेकिन डॉक्टर ने उसे बताया कि अगर वह बच्चे पैदा करना बंद करने की कोशिश करेगी तो वह जल्द ही मर जाएगी  इसलिए डॉक्टर ने उसे तब तक बच्चे पैदा करने की सलाह दी जब तक उसके अंडाशयों की संख्या कम न हो जाए। उस वक्त मरियम की उम्र 23 साल थी और उसने तब तक 25 बच्चों को पैदा किया था। 2015 में, बबेरिय के पति ने 42 बच्चों का भरण-पोषण करने में असमर्थ होने के कारण परिवार को छोड़ दिया। लेकिन उससे पहले ही बबेरिये अपने जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती हो गई थी। बाद में अपने बच्चों को पालने के लिए उसने अपना घर बेच दिया। उनकी और उनके बच्चों की देखभाल उनकी दादी ने की थी, लेकिन जब उनकी दादी का निधन हो गया, तो उनके रिश्तेदारों ने उन्हें अपने बच्चों को रखने के लिए घर में रहने की अनुमति दे दी थी।

PunjabKesari

मरियम ने सिर्फ 1 बच्चे को छोड़  अपने ज्यादातर बच्चों को घर पर ही जन्म दिया । मरियम ने 6 बार जुड़वां बच्चों को, 4 बार तिड़वां बच्चों को और 3 बार एक साथ 4-4 बच्चों को जन्म दिया। साल 2015 में महिला के पति ने उसे यह कहते हुए छोड़ दिया कि वह इतने बच्चों का पालन पोषण नहीं कर सकता। डॉक्टरों के मुताबिक, मरियम नबातनज़ी बबिरिये के अंडाशयों की संख्या समान्य महिलाओं के मुकाबले अधिक है। जिससे एक साथ उनके कई बच्चे होते हैं। साल 2019 में जब बेबीरिये 40 वर्ष की थीं, तब आगे गर्भधारण को रोकने के लिए उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जिसके बाद उन्हें आगे का प्रेग्नेंसी से निजात मिली।  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!