ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति

Edited By Tanuja,Updated: 03 Oct, 2024 06:36 PM

uk hands over chagos islands to mauritius secures us base

ब्रिटेन ने लंबे समय से विवादित चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर बृहस्पतिवार को सहमति व्यक्त की। यह समझौता डिएगो गार्सिया में...

London: ब्रिटेन ने लंबे समय से विवादित चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर बृहस्पतिवार को सहमति व्यक्त की। यह समझौता डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ब्रिटेन-अमेरिका सैन्य अड्डे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया गया है। चागोस, हिंद महासागर में 60 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि इस समझौते को अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का पुरजोर समर्थन प्राप्त है।

 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा, ‘‘आज का समझौता इस महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे के भविष्य को सुरक्षित करता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इससे वैश्विक सुरक्षा में हमारी भूमिका मजबूत होगी, हिंद महासागर को ब्रिटेन के लिए खतरनाक अवैध प्रवास मार्ग के रूप में इस्तेमाल किए जाने की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सकेगा। इसके अलावा, मॉरीशस के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंध मजबूत होंगे।'' 

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!