यूक्रेन ने रूस की पश्चिमी सेनाओं के साथ संघर्ष में अपने 650 सैनिकों को खोया

Edited By Pardeep,Updated: 18 Jul, 2024 12:01 AM

ukraine lost 650 of its soldiers in clashes with russia s pro western forces

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में रूस के जैपाद (पश्चिम) समूह के साथ लड़ाई में अपने 650 से अधिक सैनिकों को खो दिये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कीवः यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में रूस के जैपाद (पश्चिम) समूह के साथ लड़ाई में अपने 650 से अधिक सैनिकों को खो दिये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दुश्मन ने 650 सैनिकों, एक अमेरिका निर्मित एम113 बख्तरबंद कार्मिक वाहक और बारह वाहनों को खो दिया।'' मंत्रालय ने कहा कि रूस के युग (दक्षिण) समूह की सेनाओं के साथ लड़ाई में यूक्रेन ने अपने 610 सैनिकों को खो दिया है और रूस के सेंट्र (केंद्र) बलों के समूह के साथ लड़ाई में अन्य 325 सैनिकों को खो दिया है। 

मंत्रालय ने कहा कि रूस के सेवर (उत्तर) समूह की सेनाओं ने एक यूक्रेनी जवाबी हमले को विफल कर दिया है और कीव ने इस दिशा में 170 से अधिक सैनिकों को खो दिया है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!