Breaking




Welcome 2025: किरीटीमाटी में हुआ नए साल का आगाज, भारत से पहले 41 देश कर लेंगे नववर्ष का स्वागत

Edited By Tanuja,Updated: 31 Dec, 2024 03:36 PM

welcome 2025 new year begins in kiritimati

2024 के खत्म होते ही दुनिया भर में 2025 का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। हालांकि, नए साल का आगाज अलग-अलग देशों में विभिन्न समयों पर होता है दुनिया में सबसे ...

International Desk: 2024 के खत्म होते ही दुनिया भर में 2025 का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। हालांकि, नए साल का आगाज अलग-अलग देशों में विभिन्न समयों पर होता है दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में  3:30 बजे  होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है । इसके बाद  चैथम द्वीप न्यूजीलैंड  के  निवासी कुछ ही मिनटों में नए साल 2025 का स्वागत करेंगे। 

PunjabKesari
  

विश्व भर में कुल 41 देश हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं, जैसे कि किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ हिस्से, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया । पूर्व में  समोआ  नए साल का स्वागत करने वाले अंतिम देशों में था, लेकिन 2011 में उसने अपना समय क्षेत्र बदलकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड  के साथ तालमेल बैठाया, और अब यह जश्न मनाने वाले पहले देशों में आता है। नया साल सबसे अंत में दक्षिण प्रशांत  में स्थित अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में मनाया जाता है।


PunjabKesari

 भारत का समय और अन्य देशों में नए साल का आगाज 

  • - 3:30 - किरीटीमाटी द्वीप
  • - 3:45 - चैथम द्वीप
  • - 4:30 - न्यूजीलैंड
  • - 5:30 - फिजी और रूस के कुछ शहर
  • - 6:30 - ऑस्ट्रेलिया के कई शहर
  • - 8:30 - जापान, दक्षिण कोरिया
  • - 8:45 - पश्चिम ऑस्ट्रेलिया
  • - 9:30 - चीन, फिलीपींस
  • - 10:30 - इंडोनेशिया

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!