लंदन से क्यों भाग रहे हैं हजारों करोड़पति? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 11 Apr, 2025 09:08 PM

why are thousands of millionaires fleeing london

लंदन को एक समय पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों का ठिकाना माना जाता था। ऊंची इमारतें, भव्य जीवनशैली और वैश्विक कारोबार की राजधानी होने का तमगा लंदन के पास था। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। साल 2024 में ही 11,000 से ज़्यादा करोड़पति लंदन छोड़...

इंटरनेशन डेस्क: लंदन को एक समय पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों का ठिकाना माना जाता था। ऊंची इमारतें, भव्य जीवनशैली और वैश्विक कारोबार की राजधानी होने का तमगा लंदन के पास था। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। साल 2024 में ही 11,000 से ज़्यादा करोड़पति लंदन छोड़ चुके हैं और यह सिलसिला अब रुकने का नाम नहीं ले रहा।

10 साल में 12% करोड़पति छोड़ गए लंदन

Henley & Partners और New World Wealth जैसी प्रतिष्ठित संपत्ति विश्लेषण कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में लंदन ने अपने 12% करोड़पतियों को खो दिया है। जहां एक समय लंदन ‘दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर शहरों’ की लिस्ट में होता था, अब वह लिस्ट से बाहर हो गया है। 2023 में जहां लंदन में 2,27,000 करोड़पति थे वहीं अब ये संख्या घटकर 2,15,700 रह गई है। यानी सिर्फ एक साल में करीब 11,300 अमीर लोग इस शहर को अलविदा कह चुके हैं।

क्या है लंदन से पलायन की वजह?

रिपोर्ट के अनुसार, करोड़पतियों के पलायन के पीछे कई बड़े कारण हैं:

  1. बढ़ते टैक्स – लंदन में Capital Gains Tax और Property Tax दुनिया के सबसे महंगे टैक्सों में शामिल हैं। इससे अमीरों को भारी नुकसान हो रहा है।

  2. ब्रेक्सिट का असर – ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के बाद व्यापार की संभावनाएं सीमित हो गई हैं, जिससे बिजनेस और नौकरियों के अवसर कम हुए हैं।

  3. आईटी और टेक सेक्टर में गिरावट – अमेरिका और एशिया की तुलना में अब लंदन तकनीकी क्षेत्र में पिछड़ गया है।

  4. लंदन स्टॉक एक्सचेंज की गिरती साख – अब यह दुनिया के टॉप 10 स्टॉक एक्सचेंज में भी शामिल नहीं है।

एशिया और अमेरिका बन रहे हैं नए ठिकाने

जो करोड़पति लंदन छोड़ रहे हैं, वे अब एशिया और अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं। इसकी प्रमुख वजहें हैं वहां की बेहतर टैक्स नीतियां, तकनीकी प्रगति और नई कारोबारी संभावनाएं।

  • सिंगापुर में पिछले 10 साल में करोड़पतियों की संख्या में 62% की वृद्धि हुई है

  • सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में यह आंकड़ा 98% तक बढ़ गया है

  • दुबई, लॉस एंजेल्स और टोक्यो जैसे शहरों में भी अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है

आज दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों में से 7 अमेरिका और एशिया में हैं। इसमें न्यूयॉर्क, बे एरिया, लॉस एंजेल्स, शिकागो, टोक्यो, सिंगापुर और हांगकांग शामिल हैं।

लॉस एंजेल्स ने ली लंदन की जगह

इस साल की रिपोर्ट में एक खास बात सामने आई—लॉस एंजेल्स अब दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शहर बन गया है, जिसने लंदन को पीछे छोड़ दिया है। यह बदलाव बताता है कि करोड़पतियों के लिए आकर्षण अब अमेरिका की ओर बढ़ रहा है।

मास्को दूसरे नंबर पर, फिर भी लंदन से ज्यादा हालात खराब

रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद, मास्को से 10,000 करोड़पति ही बाहर निकले जबकि लंदन से 11,300। यह आंकड़ा इस बात की पुष्टि करता है कि ब्रेक्सिट और टैक्स नीतियां लंदन को अमीरों के लिए कम पसंदीदा बना रही हैं।

क्या लंदन वापसी कर पाएगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लंदन सरकार टैक्स नीतियों में राहत देती है, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में निवेश बढ़ाती है तो लंदन एक बार फिर से अमीरों का पसंदीदा शहर बन सकता है। लेकिन अभी के हालात यही कहते हैं कि लंदन अपने आकर्षण को तेजी से खो रहा है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!