Breaking




पेरिस में रेल पटरियों के पास 'द्वितीय विश्व युद्ध का बम' मिलने से हड़कंप, रोकी गईं ट्रेन सेवाएं

Edited By Pardeep,Updated: 08 Mar, 2025 12:13 AM

world war ii bomb found near railway tracks in paris causes commotion

फ्रांस की राजधानी पेरिस में गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन की रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई और लंदन तथा ब्रसेल्स के साथ रेल संपर्क बाधित हो गया। रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण...

पेरिसः फ्रांस की राजधानी पेरिस में गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन की रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई और लंदन तथा ब्रसेल्स के साथ रेल संपर्क बाधित हो गया। रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यातायात के साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। पेरिस पुलिस ने ए1 राजमार्ग और शहर के चारों ओर हमेशा व्यस्त रहने वाले राजधानी के रिंग रोड के कुछ हिस्सों को बंद करने की घोषणा की। 

ब्रिटेन को यूरोपीय महाद्वीप से जोड़ने वाली चैनल टनल के रास्ते हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली यूरोस्टार ने पेरिस में फ्रांस के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन गारे डू नॉर्ड से ब्रिटेन और बेल्जियम की राजधानियों (लंदन और ब्रसेल्स) के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की। इस योजना से कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपनी पत्नी के साथ ब्रसेल्स घूमने गए मिशेल गैरोट ने कहा कि वह बेल्जियम में फंस गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई उपाय नहीं है। हम होटल में एक दिन और रुकेंगे और अपना टिकट बदलवाएंगे।'' 

लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन पर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश के लिए संघर्ष करना पड़ा। शुक्रवार को यहां हमेशा ही बहुत भीड़ रहती है, क्योंकि हजारों लोग सप्ताहांत की छुट्टियों के लिए आते-जाते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उत्तरी फ्रांस के लिले के लिए ट्रेन लें या हवाई जहाज से पेरिस जाएं। फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ' ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अनुरोध पर यातायात रोक दिया गया। फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप टैबरोट ने कहा कि भारी व्यवधान एक बम मिलने के कारण हुआ, जिसका वजन आधा टन था। 

पेरिस की सीमा से लगे उत्तरी क्षेत्र सीन-सेंट-डेनिस में पटरियों के पास मिट्टी हटाने का काम करते समय श्रमिकों को यह बम रात में मिला। उन्होंने कहा कि बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया। टैबरोट ने यात्रियों से अपनी यात्राओं को स्थगित करने का आग्रह किया। प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। टैबरोट ने कहा कि बम को निष्क्रिय करने एवं हटाने की कवायद जारी है और स्थानीय निवासियों एवं रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!