Breaking




शी जिनपिंग  ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति दिसानायके को बधाई दी

Edited By Taranjeet Singh,Updated: 23 Sep, 2024 04:04 PM

xi congratulates dissanayake on assuming presidency of sri lanka

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  ने सोमवार को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी। एकेडी के नाम से मशहूर 56 वर्षीय मार्क्सवादी...

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  ने सोमवार को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी। एकेडी के नाम से मशहूर 56 वर्षीय मार्क्सवादी नेता दिसानायके को कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। उन्होंने शनिवार को हुए चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समागी जन बालवेगया (SJB) के साजिथ प्रेमदासा को हराया।

 

आधिकारिक मीडिया ने बताया कि 71 वर्षीय शी ने मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) पार्टी के व्यापक मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता दिसानायके को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बधाई दी। दिसानायके श्रीलंका के पहले मार्क्सवादी नेता हैं जो देश के राष्ट्राध्यक्ष बने हैं। पिछले साल उन्होंने चीन का दौरा किया था और द्विपक्षीय संबंधों पर चीनी अधिकारियों से बातचीत की थी। दिसानायके ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि श्रीलंका अलग-थलग नहीं रह सकता और उसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह कोई जादूगर नहीं हैं और उनका उद्देश्य आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को ऊपर उठाने की सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनना है।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!