पूर्व बी.डी.सी., पूर्व पार्षद सहित कई पूर्व सरपंचो, पंचों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By Neetu Bala,Updated: 25 Feb, 2024 03:10 PM

bdc former councilor and many former sarpanches and panches joined bjp

इस मौके पर बलवंत सिंह मनकोटिया ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

ऊधमपुर : भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, भाजपा जम्मू-कश्मीर ज्वाइनिंग कमेटी के प्रभारी बलवंत सिंह मनकोटिया, जम्मू-कश्मीर उप प्रधान पवन खजूरिया, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डी.डी.सी. चेयरमैन लालचंद और मंडल प्रधान राकेश की अध्यक्षता में पूर्व बी.डी.सी. चेयरमैन जगानू संजीत शर्मा, पूर्व पार्षद समनीक भसीन, पूर्व पार्षद आरती वर्मा, पूर्व सरपंच सुरम, पूर्व सरपंच रोमेश कुमार, डूडू हरदेव, मोहनलाल, युवाओं में वरिंदर कुमार, रोहित मेहरा आदि काफी संख्या में पूर्व सरपंच, पूर्व पंच युवा आदि भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर बलवंत सिंह मनकोटिया ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश का हर एक युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं।

इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने पार्टी की विचारधारा के प्रति सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर एक व्यक्ति देश की उन्नति और विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि पिछले 70 वर्ष सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को इस्तेमाल किया बल्कि जाति, धर्म, बिरादरी के नाम पर बांटने का काम किया। आज पहली बार देश में ऐसा हुआ है कि हर वर्ग के लोग इकट्ठे हुए हैं और सबको उनके अधिकार मिले हैं।

ये भी पढ़ेंः- Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर डाली Post, शेयर की अद्भुद तस्वीरें

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!