नैकां नेता एवं पूर्व MLC समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Edited By Neetu Bala,Updated: 25 Feb, 2024 03:24 PM

nac leader and former mlc joins bjp with supporters

एन.सी. नेता एवं पूर्व एम.एल.सी. मोहम्मद रफीक शाह एक कार्यक्रम के दौरान समर्थकों सहित पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

जम्मू : एन.सी. नेता एवं पूर्व एम.एल.सी. मोहम्मद रफीक शाह एक कार्यक्रम के दौरान समर्थकों सहित पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मोहम्मद अयूब पहलवान भी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना और सांसद (लोकसभा) जुगल किशोर शर्मा व अन्य ने भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया।
रविंदर रैना ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक लोकाचार और देशभक्ति की भावना गहरी है।

जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने उपेक्षितों और पीड़ितों की सेवा की है और समाज के कई संप्रदायों और वर्गों के करोड़ों लोगों के साथ न्याय किया है। मोदी सरकार के इन अच्छे कार्यों ने लोगों का दिल जीत लिया है जिन्होंने 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देने का फैसला किया है। इस मौके पर मंज़ू शीराज जमान, नूरन शाह, सन्नी कुमार शर्मा, हसन खान, फारूक अहमद खान, मंजूर अहमद लोन, जीएच इमरान सादिक, वसीम अहमद, फारूक अहमद तेली, मुदसर अहमद भट, काजम शाह उपस्थित थे।

ये भी पढ़ेंः- पूर्व बी.डी.सी., पूर्व पार्षद सहित कई पूर्व सरपंचो, पंचों ने थामा भाजपा का दामन

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!