जामुन इकट्ठा करने को लेकर हुए झगड़े में 8 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Pardeep,Updated: 28 Jun, 2024 10:52 PM

8 year old boy beaten to death in a fight over collecting berries

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को जामुन इकट्ठा करने को लेकर हुए झगड़े में आठ वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को जामुन इकट्ठा करने को लेकर हुए झगड़े में आठ वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पांडु थाने के पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने बताया कि कुछ बच्चे एक पेड़ के नीचे जामुन इकट्ठा कर रहे थे तभी उनमें से दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान 23 वर्षीय आरोपी ने बीच-बचाव किया और एक लड़के की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!