चंपई सोरेन जी क्या आप BJP ज्वाइन करने वाले हैं? जानिए पूर्व CM ने इस सवाल का क्या जवाब दिया

Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2024 03:27 AM

champai soren ji are you going to join bjp

झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

रांचीः झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया की कुछ खबरों में शुक्रवार को दावा किया गया कि चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

जमशेदपुर रवाना होने से पहले चंपई ने मीडिया से कहा, ‘‘मुझे ऐसी अटकलों और खबरों के बारे में कुछ नहीं पता... मैं जहां हूं, वहीं हूं...।'' चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ उनकी मुलाकात एक नियमित मामला था। 

चंपई ने कहा, ‘‘उन्होंने (हेम्ब्रम) मुझसे मुलाकात की, लेकिन हमारी चर्चा सामान्य थी।'' हेम्ब्रम कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। हेम्ब्रम को हाल में दल-बदल विरोधी कानून के तहत झामुमो विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!