शर्मसारः झारखंड में चार लोगों ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बाद में कर दी गला घोंटकर हत्या

Edited By Pardeep,Updated: 21 Jun, 2024 10:38 PM

shameful four people gang raped an 8 year old girl in jharkhand

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग सहित चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले...

साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज जिले में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग सहित चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक 20 वर्षीय युवक और तीन नाबालिग शामिल हैं, जिनकी उम्र लगभग 16 वर्ष है। 

बरहरवा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा ने संवाददाताओं को बताया कि घटना बुधवार रात की है। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिचित आरोपी उसे एक मैदान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वे उसे एक सुनसान इमारत में ले गए जहां उन्होंने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया, जिसे (शव को) बाद में बरामद कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!