रतन टाटा के निधन की खबर सुनते ही गम में डूबा टाटानगर शहर, झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2024 06:11 AM

tatanagar city was drowned in grief after hearing the news of ratan tata s death

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे...

नेशनल डेस्कः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 

सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।” 

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा अंतिम बार 2 और 3 मार्च 2021 में झारखंड आए थे, जब उन्होंने जमशेदपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। 

पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन की खबर देर रात मिलते ही शहर के लोग पूरी तरह से स्तब्ध रह गए। हालांकि लोगों को यह पहले से ही जानकारी थी कि रतन टाटा पिछले दो दिनों से काफी बीमार चल रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जैसे ही उनके निधन की खबर मिली, टाटा समूह में काम करने वाले कई अधिकारी-कर्मचारी और उनके साथ काफी वक्त बिताने वाले शहर के कई लोगों के आंखों से आंसू छलक आए। 

2 मार्च 2021 को अंतिम बार झारखंड
रतन टाटा अंतिम बार 2 मार्च 2021 को झारखंड आए थे। तब उन्होंने जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी अकादमी के नवनिर्मित भवन, आईआईटी सेंटर और टाटा कंपनी में एक आधारभूत संरचना के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके बाद 3 मार्च को टाटा समूह के स्थापना दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी, जिसके कारण ज्यादा लोगों से मिलजुल नहीं सके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!