mahakumb

Shanishchari Amavasya: ये हैं संकटों से छुटकारा दिलाने वाले शनि देव के बेहद प्रभावकारी मंत्र

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2023 06:35 AM

shani amavasya

ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए उनसे संबंधित मंत्रों के जाप करने से सफलता मिलती है। साथ ही ग्रह विशेष के मंत्र जाप से ग्रह की शुभता एवं बल में वृद्धि होती है। ज्योतिष

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shanishchari Amavasya 2023: ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए उनसे संबंधित मंत्रों के जाप करने से सफलता मिलती है। साथ ही ग्रह विशेष के मंत्र जाप से ग्रह की शुभता एवं बल में वृद्धि होती है। ज्योतिष के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। भगवान शंकर के वरदान से शनि देव को नवग्रहों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। मानव तो क्या देवता भी उनके नाम से भयभीत रहते हैं। शनिदोष से पीड़ित जातकों को भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Upay To get rid of Shani dosha:
शनि दोष निवारण के लिए भगवान् शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जप करना चाहिए तथा महामृत्युंजय मंत्र- 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' का जप करना चाहिए।

Shani amavasya upay: हनुमान जी की वीरता और पराक्रम का वर्णन सुंदरकांड के पाठ में किया गया है। इससे शनि दोष समेत कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Shani mantra: शनि की साढ़ेसाती, ढैया, दशा, महादशा और अंतर्दशा के दौरान इन शनि मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहता है-
वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु ‍पीतये। शं यो‍रभि स्रवन्तु न:।।

पौराणिक मंत्र
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्।।

बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नम:

PunjabKesari KUNDLI

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!