महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल की लड़की के साथ रेप, पुलिस ने गिरफ्तार किया 42 वर्षीय शख्स

Edited By Parminder Kaur,Updated: 25 Aug, 2024 11:11 AM

12 year old girl raped in palghar maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय रामा गणपत भोईर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामा गणपत भोईर तारापुर का निवासी है। शनिवार दोपहर उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़की...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय रामा गणपत भोईर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामा गणपत भोईर तारापुर का निवासी है। शनिवार दोपहर उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़िता जब अपने घर में अकेली थी, तब भोईर उसके घर में घुस आया और बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया, तो भोईर मौके से भाग गया।

लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!