महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म, 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 25 Aug, 2024 11:53 PM

12 year old innocent girl made victim of lust

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रामा गणपत भोईर के रूप में हुई है और वह तारापुर का निवासी है। उसने शनिवार दोपहर कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता घर में अकेली थी तो भोईर उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। 

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भोईर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!