राजस्थान में 12वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 May, 2024 01:30 PM

12th class student murdered by slitting her throat

राजस्थान के कोटा में 12वीं कक्षा की छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। जब मृतका का भाई घर आया तो उसने देखा कि बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के कोटा में 12वीं कक्षा की छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। जब मृतका का भाई घर आया तो उसने देखा कि बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

एससपी दिली सैनी ने बताया कि शाम चार बजे के आसपास हत्या हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि लड़की की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सभी लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक आरोपी और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस लड़की की भाभी से पूछताछ कर रही है। 

मृतक लड़की के पिता बकट प्रजापति ने कहा कि उनकी बेटी पूनम 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। घटना के सामय घर पर केवल उसकी भाभी और छोटा भाई मौजूद थे। भाभी दूसरे कमरे में सो रही थी। मैं बाहर गया हुआ था और जब वापस लौटकर आया तो देखा कि घर के बाहर तक खून फैला हुआ है। पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता बेटी की हत्या किसने की है। लड़की का पिता लोडिंग वाहन चलाने का काम करता है जबकि मृतका की माता घरों में झाड़ू पोंछा लगाने का काम करती है। 

एस सप्ताह से उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। दोपहर को मां अस्पताल दिखाने गई थी और भाई खेलने चला गया था। वो खुद भी मजदूरी करने गए थे। घर पर भाभी सो रही थी। बेटे ने फोन करके घटनी की जानकारी दी। घर आया तो देखा की बेटी का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।  
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!