Breaking




13 साल की कैंसर पीड़िता से दुष्कर्म, जांच में निकली गर्भवती; इलाज में मदद कर रहा था आरोपी

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Apr, 2025 06:17 PM

13 year old cancer victim turns out to be pregnant

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

'पीड़िता की इलाज कराने में मदद कर रहा था आरोपी'
पुलिस ने बताया कि लड़की कैंसर से पीड़ित है। एक अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी, बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है। उसने दो महीने पहले बदलापुर में उनके लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी और वह पीड़िता का इलाज कराने में भी मदद कर रहा था।

'घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म'
सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि लड़की जब घर में अकेली थी तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका फायदा उठाया तथा तीन बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

'जांच में पता चला की पीड़िता गर्भवती है'
उन्होंने बताया कि लड़की मुंबई के एक अस्पताल में कीमोथेरेपी ले रही थी और नियमित जांच के दौरान उसे पता चला कि वह गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

क्या बोले वरिष्ठ निरीक्षक?
वरिष्ठ निरीक्षक किरण बलवदकर ने कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता के परिवार को बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और वह लड़की के इलाज में भी मदद कर रहा था। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!