Edited By Parminder Kaur,Updated: 03 Apr, 2025 11:27 AM
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 वर्षीय लड़की ने एक मामूली बात पर नाराज़ होकर आत्महत्या कर ली। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस लड़की ने अपने घर की छत से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह...
नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 वर्षीय लड़की ने एक मामूली बात पर नाराज़ होकर आत्महत्या कर ली। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस लड़की ने अपने घर की छत से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, छात्रा की मां ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया था। ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने खुद को मार डालने के फैसला कर लिया।
सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार दोपहर लड़की अपना मोबाइल फोन चला रही थी, तभी उसकी मां ने उससे छीन लिया और गेहूं काटने के लिए पास के खेत में चली गई। लड़की ने घर के अंदर छत में लगे हुक से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। खेत से लौटने पर लड़की की मां ने शव देखा और ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे केस सामने आते रहते हैं। बीते साल ही दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में खुदकुशी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां एक माता-पिता ने 16 साल के बेटे से मोबाइल फोन छीन लिया तो उसने अपनी जान दे दी।