बेटियां महफूज नहीं: Delhi में बंदूक की नोंक पर 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार, फिर इमारत से दिया धक्का

Edited By rajesh kumar,Updated: 25 Jul, 2024 06:40 PM

16 year old girl raped at gunpoint in delhi

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बंदूक की नोंक पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया गया।

नेशनल डेस्क: देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों से इससे जुड़ी खबरें सामने आती हैं। ताजा मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बंदूक की नोंक पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया गया। 

घर में नहीं थे माता-पिता, तभी घुसे आरोपी 
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार को हुई जब आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया, उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी लड़की को पास की एक इमारत में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया। 

गिरने से लड़की के पैर में फ्रैक्चर हो गया
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। गिरने से लड़की के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की काउंसलिंग सीआईसी काउंसलर ने की और उसका बयान दर्ज किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार किया गया।

अभी तक पकड़े नहीं गए आरोपी 
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार की सज़ा) और 109 (1) (हत्या का प्रयास) के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!