September 16 Holidays: 32 देशों समेत भारत में 16 सितंबर को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Sep, 2024 07:33 AM

16th september holiday  32 countries prophet muhammad birthday

इस साल 16 सितंबर को दुनिया के 32 देशों में एक साथ छुट्टी रहेगी। अधिकांश देशों में यह अवकाश पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन, जिसे ईद मीलादुन्नबी या बारा वफात के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में रहेगा, जबकि कुछ अन्य देशों में अलग-अलग कारणों से...

नेशनल डेस्क: इस साल 16 सितंबर को दुनिया के 32 देशों में एक साथ छुट्टी रहेगी। अधिकांश देशों में यह अवकाश पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन, जिसे ईद मीलादुन्नबी या बारा वफात के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में रहेगा, जबकि कुछ अन्य देशों में अलग-अलग कारणों से छुट्टियां होंगी।

ईद मीलादुन्नबी: एक महत्वपूर्ण त्योहार
ईद-ए-मीलाद मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें वे पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन का उत्सव मनाते हैं। इस दिन को विभिन्न देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे नबी दिवस या मौलिद। 2024 में यह त्योहार 16 सितंबर को पड़ेगा, और इसे दुनिया भर के मुसलमान बहुत खुशी और उल्लास के साथ मनाएंगे।

भारत में सार्वजनिक अवकाश
भारत में 16 सितंबर को ईद मीलाद के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। इसके अगले दिन, 17 सितंबर को, विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस त्योहार के दिन, मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं और विशेष प्रार्थनाओं के लिए मस्जिदों में जाते हैं। पैगंबर हजरत मुहम्मद की महान शिक्षाओं को याद करते हुए विभिन्न स्थानों पर सभाएँ भी आयोजित की जाती हैं।

मलेशिया में मलेशिया दिवस
मलेशिया में 16 सितंबर को मलेशिया दिवस मनाया जाता है, जिसे ‘हरि मलेशिया’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन 1963 में सिंगापुर और सबा-सारावाक के मलेशिया फैडरेशन में शामिल होने की याद में मनाया जाता है।

ईद मीलादुन्नबी पर अवकाश वाले देश
दुनिया भर में कई देशों में इस दिन को लेकर छुट्टियां होंगी, जैसे बांग्लादेश, ब्रुनेई, बुर्किना फासो, चाड, फिजी, जॉर्डन, मलेशिया, मोरक्को, श्रीलंका, सिएरा लियोन और सोमालिया। इन देशों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन सभी में पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा।

अन्य कारणों से छुट्टियां
कुछ अन्य देशों में 16 सितंबर को अन्य त्योहारों और राष्ट्रीय दिवसों के कारण छुट्टियां होंगी। जैसे, भारत में ओणम और विश्वकर्मा पूजा, चीन में मध्य शरद ऋतु समारोह, मैक्सिको, निकारागुआ और पापुआ न्यू गिनी में स्वतंत्रता दिवस, दक्षिण कोरिया में चुसोक (फसल चंद्रमा उत्सव) और स्विट्जरलैंड में संघीय उपवास के बाद का दिन होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!