शर्मनाक...शख्स ने मंदबुद्धि लड़के के साथ किया कुकर्म, बिगड़ी तबीयत

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Mar, 2025 05:40 PM

minor abused accused sent to jail

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने 17 वर्षीय मंदबुद्धि लड़के के साथ कथित रूप से कुकर्म किया, जिससे लड़के की तबीयत खराब हो गई। सूचना पाकर पहुंची ने पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने 17 वर्षीय मंदबुद्धि लड़के के साथ कथित रूप से कुकर्म किया, जिससे लड़के की तबीयत खराब हो गई। सूचना पाकर पहुंची ने पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के निवासी मंदबुद्धि लड़के को सूरज वर्मा (22) ने गत शनिवार को गुटखा खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया, जिसके बाद लड़के की तबीयत खराब हो गई। तबीयत में सुधार होने पर उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़के के पिता की तहरीर पर सोमवार को सूरज के विरुद्ध बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूरज को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...
-
खेत में प्राइवेट पार्ट काटा, आंखें फोड़ी इतने से मन नहीं भरा तो..., जानें पूरा मामला
बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंका गया था, जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सबसे डरावनी बात यह थी कि मृतक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था और आंखें फोड़ दी गई थीं बाद में खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से युवक की पैंट, बेल्ट और मोबाइल का बैक कवर बरामद किया है। शव की पहचान गांव के शनिचर मुखिया के बेटे धनवीर मुखिया के रूप में हुई है। मृतक नागालैंड में मजदूरी करता था और होली के लिए अपने गांव लौटा था। परिवार वालों का कहना है कि गांव में किसी से उसका झगड़ा हुआ था और संभवतः उसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!