घर में घुसकर 18 वर्षीय लड़की की गला काटकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Edited By Pardeep,Updated: 15 Aug, 2024 01:22 AM

18 year old girl was murdered by slitting her throat after entering her house

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को एक लड़की की उसके घर में अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को एक लड़की की उसके घर में अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गदनपुर गांव में 18 वर्षीय रौनक की उसी के घर में किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी पुलिस तथा अन्य लोगों को तब हुई जब रौनक के ताऊ वेद प्रकाश उससे मिलने दोपहर लगभग तीन बजे उसके घर गये तो उसे घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। 

वेद प्रकाश ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि रौनक एटा स्थित अपने मकान में अकेली रहकर पढ़ाई करती थी। वह लगभग एक बजे कॉलेज से लौटी थी। वेद प्रकाश ने बताया कि रौनक के माता-पिता जिले से बाहर नौकरी करते हैं। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!