1965 भारत-पाक युद्ध के नायक कर्नल उत्तम सिंह का हुआ निधन, पूरे देश में छाया शोक

Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 Feb, 2025 12:00 AM

1965 indo pak war hero colonel uttam singh passed away

भारत-पाक युद्ध 1965 के नायक और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया का वीरवार को निधन हो गया। 88 वर्ष की आयु में उनका निधन लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद हुआ। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव दरकाटा (देहरा विधानसभा क्षेत्र) में सैन्य सम्मान...

नेशनल डेस्क : भारत-पाक युद्ध 1965 के नायक और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया का वीरवार को निधन हो गया। 88 वर्ष की आयु में उनका निधन लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद हुआ। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव दरकाटा (देहरा विधानसभा क्षेत्र) में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र कर्नल विशाल गुलेरिया ने इस अवसर पर अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

उत्तम सिंह गुलेरिया भारतीय सेना की बख्तरबंद कोर में सेवा करते हुए ऑपरेशन बार्की में अपनी साहसिक भूमिका के लिए सेना मेडल से सम्मानित हुए थे। उन्होंने 37 वर्षों तक सेना में सेवाएं दी और 1994 में सेवानिवृत्त हुए। उनके परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मी गुलेरिया, दो बेटे (कर्नल विशाल गुलेरिया और विकास गुलेरिया, जो स्कॉटलैंड में काम करते हैं) और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़ें- AAP के दिग्गज नेता की पत्नी का हुआ निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

उनके भाई, सेवानिवृत्त कैप्टन मेहर सिंह गुलेरिया ने बताया कि उनके पिता, सूबेदार विधि चंद, द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके थे। लेफ्टिनेंट कर्नल गुलेरिया ने कांगड़ा की राजपूत सभा में भी अहम भूमिका निभाई और उसे नई दिशा देने में मदद की। इस अवसर पर देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह, सेना के पूर्व अधिकारी और अन्य स्थानीय लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!