GPS में गड़बड़ी...खत्म हुआ बाइक में तेल, कई दिनों तक रेगिस्तान में भटकते रहे 2 दोस्त...तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 Aug, 2024 03:20 PM

2 friends reached the desert due to gps malfunction

तेलंगाना के करीमनगर निवासी शहबाज खान की सऊदी अरब के खतरनाक रुब अल-खाली रेगिस्तान में मौत हो गई है। शहबाज, सऊदी अरब में एक टेलीकॉम कंपनी में टावर टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। करीब पांच दिन पहले वह अपने एक साथी के साथ रूटीन काम के लिए निकला...

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के करीमनगर निवासी शहबाज खान की सऊदी अरब के खतरनाक रुब अल-खाली रेगिस्तान में मौत हो गई है। शहबाज, सऊदी अरब में एक टेलीकॉम कंपनी में टावर टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। करीब 5 दिन पहले वह अपने एक साथी के साथ रूटीन काम के लिए निकला था। रास्ता भटकने के कारण वे रुब अल-खाली रेगिस्तान में पहुंच गए। जहां कई दिनों तक वह भूख, प्यास से तड़पते रहे, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, अब उनके शव बरामद किए गए है।
PunjabKesari
जानें क्या है मामला?
शहबाज और उनका साथी जीपीएस में गड़बड़ी के कारण रेगिस्तान में भटक गए। उनकी मोटरसाइकिल में फ्यूल खत्म हो गया और मोबाइल फोन की बैट्री भी समाप्त हो गई, जिससे वे आपातकालीन स्थिति में भी मदद नहीं मांग सके। कई दिनों तक भटकने के बाद दोनों की जान चली गई। बता दें कि रुब अल-खाली रेगिस्तान में पानी की बेहद कमी और अत्यधिक गर्मी होती है, जो जीवन को अत्यंत कठिन बना देती है। इसे Empty Quarter के नाम से भी जाना जाता है। वहां ऊंट जैसे वन्य जीवों की भी कमी है, जिससे भटकने वाले लोगों को मदद मिलना और भी कठिन हो जाता है। यह रेगिस्तान ओमान, यूएई और यमन की सीमाओं तक फैला है और इसकी प्रतिकूल परिस्थितियां प्रसिद्ध हैं। 
PunjabKesari
पिछले तीन साल से सऊदी में रह रहा था शहबाज
शहबाज खान ( 27) पिछले 3 सालों से सऊदी अरब में काम कर रहा था। घटना की जानकारी तब मिली जब उसकी कंपनी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और एक तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद, रेगिस्तान में दोनों के शव बरामद किए गए। इस घटना ने सऊदी अरब में काम कर रहे अन्य भारतीय श्रमिकों के लिए सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के महत्व को फिर से उजागर किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!