Breaking




OYO होटल के कमरे में थी 2 लड़कियां, लड़को ने बहाना बनाकर किया गंदा काम, फिर...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 25 Mar, 2025 06:59 PM

2 girls in the oyo hotel room boys did a dirty deed

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां इंस्टाग्राम पर मिले दो युवकों ने दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर OYO होटल में ले जाकर उनके साथ गलत हरकत की। लड़कियों के रातभर घर न लौटने पर माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद इस घटना का खुलासा...

नेशनल डेस्क: तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां इंस्टाग्राम पर मिले दो युवकों ने दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर OYO होटल में ले जाकर उनके साथ गलत हरकत की। लड़कियों के रातभर घर न लौटने पर माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। ECIL क्षेत्र के कर्नाटी मेहनचंद और दम्मईगुडा क्षेत्र के अकुला सात्विक नामक दो युवक सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। इनकी दोस्ती माचाबोल्लारम की दो नाबालिग लड़कियों से इंस्टाग्राम पर हुई। लड़कियों ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। युवकों ने पांच महीने तक लड़कियों से बातचीत की, फोन कॉल्स किए और प्यार का नाटक किया। उनकी मीठी बातों में आकर दोनों लड़कियां बुधवार को बिना किसी को बताए घर से निकल गईं।

रातभर घर नहीं लौटीं, माता-पिता परेशान

जब रात होने तक लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो उनके माता-पिता घबरा गए और पुलिस से संपर्क किया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि लड़कियां एक OYO होटल में गई थीं। जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो लड़कियां वहीं मिलीं। पूछताछ के बाद पता चला कि युवकों ने उनके साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पोक्सो एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज

चूंकि लड़कियां नाबालिग थीं, इसलिए पुलिस ने युवकों पर अपहरण और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने होटल प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया क्योंकि उन्होंने बिना उचित दस्तावेज जांचे लड़कियों को ठहरने की अनुमति दी। होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!