एक साथ 2000 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, आयोजन स्थल में खुशी का माहौल

Edited By rajesh kumar,Updated: 31 Aug, 2024 08:47 PM

2000 people adopted sanatan dharma together

नेपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हाल ही में एक बड़ा घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 2000 ईसाइयों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को अपनाया। इस कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों की घर वापसी की गई।

नेशनल डेस्क: नेपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हाल ही में एक बड़ा घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 2000 ईसाइयों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को अपनाया। इस कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों की घर वापसी की गई।

ईसाइयों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को अपनाया
इस घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया। ईसाई धर्म से लौटे लोगों को वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू विधि-विधान के अनुसार सनातन धर्म में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी घर वापसी करने वाले लोग बहुत खुश नजर आए।

प्रलोभन या अज्ञानता के कारण ईसाई बने थे
भीम पराजुली ने बताया कि जिन लोगों ने प्रलोभन या अज्ञानता के कारण ईसाई धर्म अपनाया था, उन्हें अब स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की गई। सुनसरी, मोरंग और अन्य जिलों से हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। घर वापसी करने वालों को हनुमान चालीसा भी वितरित की गई।

मध्य प्रदेश में भी हुई थी इसी तरह की घटना
मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में मुस्लिम समुदाय के 8 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में विधि-विधान से सनातन धर्म को अपनाया था। विश्व हिंदू परिषद ने इसे भी विधिपूर्वक संपन्न बताया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!