Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Feb, 2025 02:52 PM

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे धरती हिल गई और लोग घबराए हुए थे। धौला कुआं के झील पार्क में एक 20-25 साल पुराना पेड़ उखड़ गया। पार्क के केयरटेकर महावीर ने बताया कि भूकंप के कारण यह पेड़ उखड़ गया। उन्होंने दावा किया कि आज...
नेशनल डेस्क। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे धरती हिल गई और लोग घबराए हुए थे। धौला कुआं के झील पार्क में एक 20-25 साल पुराना पेड़ उखड़ गया। पार्क के केयरटेकर महावीर ने बताया कि भूकंप के कारण यह पेड़ उखड़ गया। उन्होंने दावा किया कि आज सुबह 4.0 तीव्रता के भूकंप ने पार्क में स्थित इस पुराने पेड़ को उखाड़ दिया। भूकंप का केंद्र धौला कुआं था।
महावीर ने बताया कि जब वह सुबह 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ उखड़ा हुआ देखा। उन्होंने कहा कि भूकंप के अलावा यहां कोई अन्य कारण नहीं था जैसे हवा या तूफान। श्रमिकों ने भी भूकंप के बाद जब पार्क में चक्कर लगाया तो पेड़ उखड़ा हुआ पाया।
केयरटेकर जानकी देवी ने भी बताया कि उन्हें अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ सिर्फ एक पेड़ उखड़ा था। जानकी देवी ने कहा कि भूकंप के झटके सुबह करीब 5:30 बजे महसूस किए गए थे। झटके काफी तेज थे जिससे यह साफ हो गया कि भूकंप के कारण ही पेड़ उखड़ा है।
भूकंप का झटका सुबह 5:36 बजे महसूस किया गया। यह इतना तेज था कि लोगों के बेड हिलने लगे और खिड़कियां भी हिलने लगीं। इस दौरान लोगों में डर का माहौल था। ऊंची इमारतों में रह रहे लोग तुरंत नीचे आ गए।
वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के केंद्र से करीब पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। दिल्ली-NCR को भूकंप की संभावना को देखते हुए जोन-4 में रखा गया है, जो भारत के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक है।