Breaking




Heavy Rain Alert: 26, 27 28 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 Mar, 2025 10:40 AM

26 27 28 march imd heavy rain alert weather change

भारत मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें देश के कई हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कर्नाटका में 27 मार्च 2025 तक केरल और माहे में तेज हवाओं के...

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें देश के कई हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कर्नाटका में 27 मार्च 2025 तक केरल और माहे में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गरजने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 26 और 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में भी अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी का असर बढ़ने की संभावना
वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तो तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है।

गर्मियों के साथ राहत की उम्मीद: हालांकि, 26 और 27 मार्च को ताबड़तोड़ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे बिजली की खपत में भी कमी आ सकती है।

मध्य भारत और महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान: आईएमडी ने बताया कि मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, गुजरात में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

राजस्थान में 40 डिग्री पार: राजस्थान के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक हो चुका है। जोधपुर और बाड़मेर जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, और कई इलाकों में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं।

मध्य प्रदेश में लू जैसे हालात: मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। इस बढ़ती गर्मी के कारण लू जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं, और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर लू के हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान: छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है, और प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार में मौसम में बदलाव: बिहार में मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!