Breaking




6 साल के मासूम को नोच-नोच कर खा गए 30 कुत्ते, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Parminder Kaur,Updated: 01 Apr, 2025 02:31 PM

30 dogs tore a 6 year old innocent child to pieces and ate him

ताजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कूड़े के डंप पर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य (6) के रूप में हुई है, जो राज कुमार का...

नेशनल डेस्क. ताजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कूड़े के डंप पर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य (6) के रूप में हुई है, जो राज कुमार का पुत्र था और टली बाबा की गली ताजपुर रोड का निवासी था। आदित्य अपने 6 दोस्तों के साथ कूड़े के डंप पर खेल रहा था। तभी वहां पहुंचे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के वक्त बच्चे के बाकी दोस्त डर के मारे भाग गए और उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। करीब 50 लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों से आदित्य को छुड़वाया। आदित्य को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का बयान

आदित्य की नानी मुन्नी देवी ने बताया कि आदित्य पहली कक्षा का छात्र था। सोमवार को छुट्टी थी, इसलिए वह सुबह से अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसकी मां लक्ष्मी और मुत्री देवी फैक्ट्री में काम पर गई थीं। तभी एक लड़के राजू ने पास की फैक्ट्री में आकर बताया कि कुत्ते आदित्य को काट रहे हैं। इस पर मुत्री देवी और लक्ष्मी राजा समेत फैक्ट्री के करीब 50 लोग आदित्य को बचाने के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने स्ट्रे डॉग्स को ईंट-पत्थर और डंडों से मारकर भगाया। आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

घटना के वक्त का बयान

आदित्य के 8 वर्षीय दोस्त राजू ने बताया कि घटना के समय वह आदित्य के साथ था। मैं आदित्य से थोड़ी दूरी पर था। पहले 5 कुत्ते आदित्य को देखकर भौंकने लगे, फिर अचानक 30 से ज्यादा कुत्ते वहां आ गए। मुझे डर लगा और मैंने आदित्य और बाकी बच्चों को भागने के लिए कहा। हम सभी भागने लगे, लेकिन कुत्ते हमारे पीछे आ गए। फिर 5 से ज्यादा कुत्तों ने आदित्य को पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। हम सभी भागे और घर जाकर आदित्य के नानी को बताया।

परिवार की स्थिति

आदित्य की मां लक्ष्मी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। वे मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले हैं और 2 साल से लुधियाना में रह रही हैं। उनका पति राज कुमार उन्हें छोड़कर जा चुका है। लक्ष्मी एक डाइंग फैक्ट्री में कबाड़ अलग करने का काम करती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!