mahakumb

7 महीने की मासूम के साथ 34 साल के शख्स ने किया रेप, कोर्ट ने लिया ये फैसला

Edited By Radhika,Updated: 19 Feb, 2025 11:08 AM

34 year old man raped 7 month old innocent girl court awarded death sentence

कोलकाता से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर  एक शख्स ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। इस मामले में एक विशेष पोक्सो अदालत ने उक्त शख्स को बलात्कार और हत्या के प्रयास के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।

नेशनल डेस्क: कोलकाता से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर  एक शख्स ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। इस मामले में एक विशेष पोक्सो अदालत ने उक्त शख्स को बलात्कार और हत्या के प्रयास के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 75 दिनों के अंदर फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के बाद इसे "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" (सबसे दुर्लभ) केस मानते हुए दोषी को सजा सुनाई है। न्यायाधीश इंद्रिला मुखर्जी ने राजीव घोष को भारतीय दंड संहिता (IPC) की कुछ धाराओं और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया। इन धाराओं के तहत दोषी को अधिकतम सजा, यानी फांसी की सजा दी गई।

PunjabKesari

राजीव घोष ने पिछले साल 30 नवंबर को अपराध किया था और 5 दिसंबर की सुबह झारग्राम जिले के गोपीबल्लवपुर इलाके में अपने घर से पकड़ा गया था। वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने 30 दिसंबर को इस मामले में पहला आरोप पत्र दाखिल किया और कुछ दिनों बाद दूसरा आरोप पत्र भी दाखिल किया। विशेष सरकारी अभियोजक बिभास चटर्जी ने बताया कि पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

राजीव घोष का इलाज कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हो रहा है। 7 जनवरी को शुरू हुई सुनवाई प्रक्रिया को पूरा होने में केवल 40 दिन लगे। यह पिछले छह महीनों में पश्चिम बंगाल की अदालतों द्वारा दी गई सातवीं मौत की सजा थी। नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दी गई यह छठी मौत की सजा थी। इस फैसले से पीड़ित पक्ष संतुष्ट है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!