भारत में नवंबर-दिसंबर में होंगी 35 लाख शादियां, 4.25 लाख करोड़ खर्च होने का अनुमान; बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2024 10:34 PM

35 lakh marriages will take place in india in november december

जल्द ही आने वाले शादियों के सीज़न में, यानी नवंबर से दिसंबर मध्य, 2024 के दौरान भारत में होने जा रही अनुमानित 35 लाख शादियों पर हिन्दुस्तान में कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह अनुमान पीएल कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में लगाया गया...

नेशनल डेस्कः जल्द ही आने वाले शादियों के सीज़न में, यानी नवंबर से दिसंबर मध्य, 2024 के दौरान भारत में होने जा रही अनुमानित 35 लाख शादियों पर हिन्दुस्तान में कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह अनुमान पीएल कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, "अनुमान है कि भारत में नवंबर और मध्य दिसंबर के बीच ही 35 लाख शादियां होंगी... यह आंकड़ा वर्ष 2023 की इसी अवधि के दौरान 32 लाख रहा था... इस साल इन आयोजनों पर 4.25 लाख करोड़ रुपये का खर्च होने की उम्मीद है..." 'बैंड, बाजा, बारात एंड मार्केट्स' शीर्षकयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई माह में पेश किए गए केंद्रीय बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती से त्योहारी और शादी के मौसम में बड़े खर्च को बढ़ावा मिलेगा। 

नवंबर 2024 के विवाह मुहूर्त:
2 नवंबर 2024 (शनिवार)
5 नवंबर 2024 (मंगलवार)
6 नवंबर 2024 (बुधवार)
8 नवंबर 2024 (शुक्रवार)
10 नवंबर 2024 (रविवार)
11 नवंबर 2024 (सोमवार)
15 नवंबर 2024 (शुक्रवार)
17 नवंबर 2024 (रविवार)
18 नवंबर 2024 (सोमवार)
22 नवंबर 2024 (शुक्रवार)
23 नवंबर 2024 (शनिवार)

दिसंबर 2024 के विवाह मुहूर्त: 
2 दिसंबर 2024 (सोमवार)
4 दिसंबर 2024 (बुधवार)
6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)
7 दिसंबर 2024 (शनिवार)
9 दिसंबर 2024 (सोमवार)
11 दिसंबर 2024 (बुधवार)
13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)
15 दिसंबर 2024 (रविवार)
16 दिसंबर 2024 (सोमवार)
17 दिसंबर 2024 (मंगलवार)
18 दिसंबर 2024 (बुधवार) 

भारत: विवाह का विशाल बाजार
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत विवाह के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। देश में हर साल लगभग 1 करोड़ शादियां होती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में शादी से संबंधित उद्योग देश का चौथा सबसे बड़ा उद्योग है, जो लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है। देश में हर साल शादियों पर होने वाला खर्च 130 अरब डॉलर (लगभग 10.88 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है।

वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने की सरकारी पहल
भारत सरकार देश को एक प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके तहत, देशभर में 25 प्रमुख स्थलों को वेडिंग साइट्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य, मेक इन इंडिया अभियान की सफलता के आधार पर, 12.1 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) का विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) प्राप्त करना है, जो वर्तमान में विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग पर खर्च किए जाते हैं। यह पहल देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत को वैश्विक स्तर पर एक शीर्ष विवाह स्थल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखती है। इस विकास से शादियों से संबंधित उद्योगों में तेजी देखने को मिलेगी, खासकर सोने और आभूषणों की मांग में भारी उछाल की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!