mahakumb
budget

श्रीलंकाई नौसेना ने 41 भारतीय मछुआरों को भेजा वापस

Edited By Tanuja,Updated: 22 Jan, 2025 06:45 PM

41 indian fishermen arrested by sri lankan navy return

श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है। भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के..

Colombo: श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है। भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। भारतीय उच्चायोग ने यहां ‘एक्स' पर कहा, ‘‘41 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस लाया गया ! वे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गये हैं।''

 

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त किया है। पाक जलडमरूमध्य भारत और श्रीलंका को अलग करता है ।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!