mahakumb

मुंबई के खेतवाड़ी में विराजेंगे 45 फीट ऊंचे गणपति, दावा- यह महाराष्ट्र की सबसे ऊंची मूर्ति

Edited By Pardeep,Updated: 17 Sep, 2023 06:19 AM

45 feet high ganpati will sit in khetwadi of mumbai

दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में 45 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र की सबसे ऊंची मूर्ति है।

मुंबईः दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में 45 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र की सबसे ऊंची मूर्ति है। इन दिनों यह मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस वर्ष, यह सबसे ऊंचे ‘बप्पा' गिरगांव में खेतवाड़ी की ‘11वीं लेन' (गली) में स्थापित किए गए हैं और 19 सितंबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय उत्सव के दौरान भक्तों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। 

यहां के गणपति ‘मुंबईचा महाराजा' के नाम से मशहूर
‘बप्पा' की विशाल मूर्ति भगवान इंद्र के अवतार में तैयार की गई है, जिसमें भगवान ने एक हाथ में ‘वज्र' पकड़ा हुआ है। खेतवाड़ी में गणपति स्थापित करने की शुरुआत मंडल ने 1962 से की थी और मंडल भक्तों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से सबसे अनोखी मूर्ति स्थापित करता आ रहा है। यहां के गणपति ‘मुंबईचा महाराजा' के नाम से मशहूर हैं। 

वर्ष 1999 में 25 फुट की मूर्ति स्थापित की गई थी
खेतवाड़ी 11वीं लेन गणपति मंडल के अध्यक्ष हेमंत दीक्षित ने कहा, ‘‘वर्ष 1999 में 25 फुट की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसके बाद हर वर्ष मूर्ति का आकार बढ़ाना तय किया गया। इस साल महाराष्ट्र की सबसे ऊंची 45 फुट की गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है।'' कलाकार कुणाल पाटिल इस मूर्ति को जून से बना रहे हैं, जबकि इसकी योजना छह महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!