सलमान खान से मांगी गई थी 5 करोड़ की रंगदारी, अब जमशेदपुर से दबोचा गया शख्स

Edited By Pardeep,Updated: 24 Oct, 2024 03:03 AM

5 crore extortion money was demanded from salman khan

सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी भी भेजी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू की, लेकिन मुंबई यातायात पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘‘माफी'' वाला संदेश मिला है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!