बांग्लादेश में हो रही राष्ट्रव्यापी हिंसा और झड़प के बीच 778 भारतीय छात्र लौटे स्वदेश

Edited By Rahul Rana,Updated: 20 Jul, 2024 05:05 PM

778 indian students return home amid nationwide violence in bangladesh

बांग्लादेश में हो रहे राष्ट्रव्यापी हिंसा औऱ झड़प के दौरान 778 भारतीय छात्र भारत लौट आएं हैं औऱ कई हजार छात्र भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के दौरान 105 लोगों की जान जा चुकी है।

नेशनल डेस्क : बांग्लादेश में हो रहे राष्ट्रव्यापी हिंसा औऱ झड़प के दौरान 778 भारतीय छात्र भारत लौट आएं हैं औऱ कई हजार छात्र भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के दौरान 105 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद प्रधानमंत्री सेख हसीना ने कर्फ्यू लगा दिया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय औऱ ढाका स्थित दूतावास भारतीय छात्रों की वापसी औऱ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं। अब तक, 778 भारतीय छात्र विभिन्न बंदरगाहों के रास्तों से भारत लौट आए हैं। साथ ही, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग और हमारे सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बचे 4000 से अधिक छात्रों के संपर्क में हैं और उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

नेपाल औऱ भुटान की भी मदद
नेपाल औऱ भुटान की भी भारत की और से मदद की जा रही है जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। दोनों देशों की सरकारों ने भारत से अनुरोध किया था जिसके बाद भारत की और हरसंभव मदद दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन दोनों देशों के छात्रों को भारत में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है। साथ ही उनकी पूरी मदद की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!