Breaking




80 वर्षीय बुजुर्ग ने पार की क्रूरता की सारी हदें, 4 वर्षीय बच्ची को बनाया अपना शिकार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Mar, 2025 05:33 PM

80 year old man crossed all limits of cruelty

बुलंदशहर के नरसेना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल डेस्क. बुलंदशहर के नरसेना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

शनिवार शाम को नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार साल की बच्ची खेलते समय लापता हो गई, जब परिवार वालों ने बच्ची की तलाश की, तो उन्हें पास में रहने वाले सागर नामक 80 वर्षीय व्यक्ति के घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। परिवार वालों ने सागर को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके निजी अंगों से खून बह रहा था।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!