mahakumb
budget

नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रही 10 साल की लक्ष्या, 50 हजार से ज्यादा लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

Edited By Parminder Kaur,Updated: 03 Feb, 2025 10:59 AM

a 10 year girl of spreading awareness against drug addiction

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रहने वाली 10 साल की लक्ष्या ने नशे के खिलाफ एक अनोखा अभियान शुरू किया है। वह न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रही हैं, बल्कि अब तक 50,000 से अधिक लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिला चुकी हैं। लक्ष्या नशे के खतरों के...

नेशनल डेस्क. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रहने वाली 10 साल की लक्ष्या ने नशे के खिलाफ एक अनोखा अभियान शुरू किया है। वह न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रही हैं, बल्कि अब तक 50,000 से अधिक लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिला चुकी हैं। लक्ष्या नशे के खतरों के बारे में लोगों को समझाने के लिए नाटक का सहारा ले रही हैं। अब तक उन्होंने 300 से अधिक नाटक खेले हैं, जिनमें उनके माता-पिता विक्रम ज्याणी और नीलम के साथ-साथ उनके सहकलाकार सहीराम भी शामिल होते हैं।

PunjabKesari

लक्ष्या की इस पहल को अब जिला प्रशासन ने भी सराहा है और उन्हें नशे के खिलाफ अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल ने भी उनकी कड़ी मेहनत और जागरूकता अभियान के लिए उन्हें सम्मानित किया है।

नशे से रिश्तेदार की मौत ने किया प्रभावित

PunjabKesari

लक्ष्या ने बताया कि नशे के खिलाफ काम करने का विचार तब आया जब कुछ समय पहले उनके परिवार के किसी रिश्तेदार की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई थी। एक दिन मैंने देखा कि आंगन में एक आदमी सो रहा था और पूरा परिवार रो रहा था। लगभग मेरी उम्र की एक बच्ची अपने पिता को पुकारते हुए रो रही थी। दादा-दादी उसे चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। मुझे बहुत डर लगा और जब मैंने पापा से पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की नशे के ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मुझे पहले नशे के बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन पापा ने मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद मैंने नशे के बारे में जागरूकता फैलाने का फैसला किया।"

लक्ष्या ने आगे कहा कि उनके माता-पिता ने भी उन्हें समझाया था कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को जानेंगे, तभी वह इससे बच सकते हैं। इस प्रेरणा के बाद लक्ष्या ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अभियान शुरू किया।


लक्ष्या की यह पहल आज न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात बन चुकी है, बल्कि उन्होंने अपने आसपास के लोगों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!